फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किशोर के चार हत्यारोपी दो महीने बाद गिरफ्तार

किशोर के चार हत्यारोपी दो महीने बाद गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
किशोर के चार हत्यारोपी दो महीने बाद गिरफ्तार
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुरमठिया गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर गोलू की हत्या के आरोपी चार लोगों को घटना के दो माह बाद पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित पक्ष की ओर से कई बार पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन से लेकर घरना प्रदर्शन तक किया गया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी उसी गांव के माजा नट, मंसूर नट पुत्रगण स्व.वकील नट, वरूण यादव उर्फ रितू पुत्र सीताराम यादव, सीताराम यादव पुत्र बलजोर यादव निवासीगण खानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका चालान शुक्रवार को कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि खानपुर मठिया गांव निवासी गोलू (12) पुत्र मनोज शर्मा तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था। गोलू 14 नवंबर 2018 को घर से लापता हो गया। लेकिन देर रात तक घर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने उसे गांव में काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया तो परिवार के सदस्य उसे सुबह होने पर दुसरे गांवों में भी खोजा। 15 नवंबर को गोलू की लाश गांव स्थित पोखरे उतराई हुई दिखी। मृतक के परिजनों ने इस मामले में किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलफिस को नामजद तहरीर दी थी। काफी हीला हवाली के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी करने में पुलिस काफी लापरवाही बरतती रही। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीडित परिवार के साथ ही समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया था। यहां तक कि मुहम्मदबाद गोहना के विधायक श्रीराम सोनकर ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed