फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फर्जी पदाधिकारी बन दबंगई पड़ी महंगी

फर्जी पदाधिकारी बन दबंगई पड़ी महंगी

Fri, 16 Nov 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पदाधिकारी बन दबंगई पड़ी महंगी
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली चौकी पर बुधवार को एक पार्टी मंडलीय पदाधिकारी की धौंस दिखाकर एक युवक ने चौकी प्रभारी से बदतमीजी किया था। पार्टी का फर्जी पदाधिकारी बताकर पुलिस से कई गई दबंगई उसे मंहगी पड़ी और पुलिस ने उसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल की हवा खिला दी। पुलिस की जांच में वह किसी पार्टी का पदाधिकारी नहीं पाया गया बल्कि वह लाखों की धोखाधड़ी के मामले में जेल काट चुका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मर्यादपुर निवासी राजीव गुप्ता ने चौकी प्रभारी अशोक शुक्ला से शिकायत किया कि उसके भाई रामकुमार ने उसकी मां मुनिया देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने रामकुमार व और उसकी पत्नी अनिताके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया था। वुधवार को दोनो के बीच फिर विवाद हो गया। इसकी शिकायत लेकर राजीव कुमार गुप्ता थाने पहुंचा तथा अपने आप को एक बड़ी पज्ञर्टी का नेता बताते हुए पुलिस पर पुन:मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाने लगा।तभी चौकी प्रभारी पहुंच गये। इसे लेकर वह चौकी प्रभारी से बीच कहां सुनी के साथ अचानक हाथापाई करने लगा। चश्मे पर प्रहार होने से टूट गया जिससे उन्हें चेहरे पर चोट आ गई। मौके पर उपस्थित सिपाहियों ने राजीव को पकड़ा। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस लोक सेवक के साथ मारपीट ,सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।पुलिस के अनुसार कुछ महीने पूर्व यह मर्यादपुर में धार्मिक उन्माद को बढावा देने तथा जिला मुख्यालय पर नौकरी दिलाने के नाम पर इसके विरुद्ध लाखों की धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज है। एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed