{"_id":"5b86dec242c79246516554c1","slug":"101535565506-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति सहित आठ पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पति सहित आठ पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर थाना क्षेत्र के दतउल्ली गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को सरायलंखसी थाने में अपने पति सहित 8 लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही पति पर मानसिक दवाब बनाने और उसकी आपत्तीजनक फोटो को वायरल करने का भी आरोप लगाया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के दतउल्ली गांव निवासी पूजा पुत्री वीरेंद्र कुमार की शादी सरायलंखसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी दुर्गविजय पुत्र धर्मदेव के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद उसके पति दुर्गविजय और ससुराल पक्ष के दूसरे लोग ससुर धर्मदेव, सास शांती देवी, बलवंत, नागेंद्र, कुसूम, सुषमा, सरोज, अर्जना द्वारा आए दिन उसे अपने पिता से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसी बात को लेकर उसके ससुराल के लोगों ने मंगलवार को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जहां पीड़िता ने अपने पिता के साथ बुधवार को सरायलंखसी थाने पहुंचकर अपने पति सहित 8 के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और अपने पति पर उसकी आपत्तीजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।