फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नाली की सफाई के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, मामला दर्ज

नाली की सफाई के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, मामला दर्ज

Mon, 12 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नाली की सफाई के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, मामला दर्ज
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के पहसा गांव में रविवार की सुबह नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर रिवाल्वर के मुठिया से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराई। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहसा निवासी अवधेश कुमार सिंह पुत्र स्व. कैलाश सिंह रविवार के दिन अपने घर के सामने की सरकारी नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के मुन्नी सिंह पुत्र जैयनाथ सिंह भी वहां पहुंच गया, जहां कुछ देर बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मुन्नीसिंह के पक्ष के पवन सिंह,प्रभूनारायण सिंह ,मनोज सिंह पहुुंचे ओर अवधेश सिहं ढसे मारपीट करने लगे। इसी बीच पवन दौड़ कर घर से रिवाल्वर लाकर उसके बट से अवधेश सिंह के सिर पर वार कर घायल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने पीड़ित के भाई अमीत सिंह के तहरीर पर
विज्ञापन

पवन सिंह,प्रभुनारायण सिंह पुत्र मुन्नी सिंह,मनोज सिंह पुत्र बाके सिंह,मुन्नी सिंह पुत्र स्व. जयनाथ सिंह के विरूध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed