फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो लाख रुपये के जेवर लेकर फरार

दो लाख रुपये के जेवर लेकर फरार

Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो लाख रुपये के जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
मऊ, सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सेचुई बेलभद्र गांव में एक ओझा द्वारा परिवार में भूत प्रेत की बाधा बता कर घर के भीतर रखे लगभग दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने ओझा के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। सेचूई बेलभद्र गांव निवासी शंकर राम पुत्र संपति राम काफी दिनों से परेशान चल रहा था। इसी बात को लेकर पांच जुलाई को आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज के पकड़िया रानीपुर गांव निवासी ओझा सुरेश धोबी पुत्र मग्गा धोबी के घर गया। उससे अपने परिवार मे हो रही सारी परेशानियों को बताया। सोमवार को शाम चार बजे सुरेशा धोबी उनके घर आया वह पीड़ित की पत्नी से घर मे रखें सोने चांदी के जेवरों की शुद्धि करने की बात बता कर घर के सारे जेवर इकट्ठा कराया। झांसा देकर जेवर लेकर फरार हो गया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए थी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें सुरेश को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed