{"_id":"5fcf7ec29bc93972cd1617d8","slug":"10-lakh-extortion-sought-from-textile-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कपड़ा कारोबारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, रकम दो दिन में नहीं मिलने पर दी है जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कपड़ा कारोबारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, रकम दो दिन में नहीं मिलने पर दी है जान से मारने की धमकी
Tue, 08 Dec 2020 06:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नासोपुर गांव निवासी और कपड़ा व्यापारी को फोन कर बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम देने के लिए दो दिन की मोहलत दी है। बाद में रुपये नहीं मिलने पर हत्या करने की धमकी दी। सहमे व्यापारी ने मंगलवार की शाम अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। उधर, घटना से दूसरे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नासोपुर गांव निवासी मोहम्मद दानिश ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना बाजार में एक्सिस बैंक के ऊपर एमएस मार्ट नाम से कपड़े की दुकान है। सोमवार की रात जब वह प्रतिष्ठान को बंदकर अपने घर पहुंचा। इसी बीच उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। जिसमें दूसरी तरफ से फोन करने वाले ने उसका नाम पूछा।
विज्ञापन
उसके जवाब देने के कुछ देर बाद फोन करने वाले ने उसे धमकी भरे लहजे में दस लाख रुपये देने की बात कही। साथ ही चेताया कि वो इस फोन काल को मजाक में न ले, 48 घंटे के भीतर 10 लाख रुपया न मिलने पर वह उसे गोली मार देगा।
विज्ञापन
इसके बाद फोन कट गया, जब उसके द्वारा रिर्टन फोन किया गया तो पहले फोन व्यस्त गया, फिर फोन बंद हो गया। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने कस्बा चौकी प्रभारी अजय सिंह को मामले की जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस अधीक्षक के यहां भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।