फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime

महिला के घर पर पथराव, तोड़फोड़ किया

Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मधुबन। बिंद टोलिया में कुछ मनबढ़ों ने बुधवार को एक महिला के घर पर पथराव कर तोड़फोड़ की। जिससे कमरे की सीमेंट शीट की छत और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अराजकतत्वों को लाठी भांज कर खदेड़ा। पीड़िता ने चार नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी जबकि पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना का कारण ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार करने के बाद कुछ लोगों के मतदान करने से नाराज होना बताया जा रहा है। बिंदटोलिया में सरयू नदी की कटान रोकने के लिए दो सालों से आंदोलन कर रहे गांववासियों ने मतदान के बहिष्कार की घोषणा की। जिलाधिकारी के साथ पहुंचे प्रेक्षक के समझाने-बुझाने पर कुछ लोगों ने मतदान किया था। बूथ पर कुल 97 मत पड़े थे। आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ उसी दिन से डरा धमका कर जान मारने की धमकी दे रहे थे। बुधवार की रात में धरमपुर विशुनपुर के बिंदटोलिया निवासी खुशबुन्निसा पत्नी स्व. छोटकन के घर पर पथराव किया। मनबढ़ों ने कमरे का दरवाजा क्षतिग्रस्त करते हुए अश्लील शब्दों के के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय ने अराजक तत्वों को खदेड़ा। प्रभारी सौरभ राय ने बताया किसभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed