फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cracks started falling in forelane under construction

निर्माणाधीन फोरलेन में पड़ने लगीं दरारें

Fri, 17 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cracks started falling in forelane under construction
घोसी। फोरलेन के रूप में बन रहे वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ढेकवारा थानीदास मोड़ के मध्य निर्मित भाग में छह स्थानों पर कंक्रीट से बनी सड़क में एक इंच चौड़ाई से लेकर कई फ़ीट लम्बी दरारें पड़ गई हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। अभी इसका लोकार्पण भी नहीं हुआ है। निर्माण करने वाली कम्पनी के विरुद्ध कार्यवाही के साथ क्षतिग्रस्त भाग मरम्मत कराने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क का निर्माण 2016 में शुरू होने पर लोगो को सुगम यात्रा की उम्मीद जगी थी। परन्तु निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद से ही पिढ़वल मोड़ के पास सड़क में दरारें पड़ने लगीं। कल्याणपुर के आगे तो तीन जगहों पर तथा ढेकवारा गांव के पास दो जगहों पर तो सड़क पर एक इंच की चौड़ाई से लेकर कई फिट लम्बी दरारें हैं। इन स्थानों पर सड़क धंस रही है। यही हाल थानीदास मोड़ से आगे का है। पिढ़वल मोड़ के पश्चिम तरफ तो आठ फीट चौड़ी और 15 फीट के लगभग सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में वाहनों के आने जाने से गिट्टी फैल रही है। टड़ियावां निवासी शमशेर सिंह, घोसी नगर के संजय सिंह परमार ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान यह हाल है तो कुछ समय बीतने के बाद क्या होगा। नगर के ही पकडी मोड़ निवासी प्रदीप गुप्ता व करीमुद्दीनपुर निवासी समाजसेवी आबिद ने बताया कि पिढ़वल मोड़ ,कल्याणपुर से लेकर ढेकवारा तक सड़क में कई जगहों पर दरारें पड़ गई है।
विज्ञापन

निर्माण इकाई के जीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि खराब सड़क के पुनर्निर्माण के लिए टीम आ गयी है। इसे जल्द ठीक कराने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed