फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CPI rally

विजय रैली निकाल मनाई झारखंडेय राय की जयंती

Thu, 10 Sep 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 10 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
CPI rally
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद झारखंडे राय की 101वीं जयंती पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार मनाई। इस दौरान आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर और जौनपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में पहुंचे। जहां से नगर में विजय जुलूस निकालकर रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद जनसभा की गई।
विज्ञापन



सभा के प्रारंभ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर स्थापित झारखंडे राय और जयबहादुर सिंह के प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाकपा के राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि हम आज झारखंडे राय की 101वीं जयंती पर एकत्रित हुए हैं।
विज्ञापन



 कहा कि केंद्र सरकार की योजना थी कि किसानों की जमीन नए भूमि अध्यादेश में छीनकर कारपोरेट को दे दी जाय। जिसका पूरे देश मेें विरोध हुआ। कहा कि सरकार के सारे वादे झूठे हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सहसचिव अरविंद राजस्वरूप ने कहा कि प्रदेश सरकार इतनी निरंकुश हो गई है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर लोगों पर मुकदमे कायम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका दमन व उत्पीड़न कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड पुलिस अपर महानिदेशक व प्रख्यात आलोचक व साहित्यकार विभूति नारायण राय ने विस्तार से झारखंडे राय और जयबहादुर सिंह के बारे में बताया। सभा की अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने किया।



 इस दौरान मुख्य रूप से साहित्यकार भरत भारद्घाज,  जिला सचिव विनोद कुमार राय, श्रीकांत सिंह, दीनानाथ  सिंह, केआर गुप्ता, पूर्व विधयक राजेन्द्र यादव, जयप्रकाश धूमकेतु, सुरेश राय आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन विनोद राय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed