फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CPI Male celebrated Damn Day

भाकपा माले ने मनाया धिक्कार दिवस

Sat, 09 May 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
CPI Male celebrated Damn Day
मऊ। विशाखापट्टनम गैस लीक और औरंगाबाद महाराष्ट्र में ट्रेन से कट कर प्रवासी मजदूरों की हुई मौत के मामले को लेकर भाकपा ने शनिवार को धिक्कार दिवस मनाया। इस दौरान संगठन ने कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक आयोजित की। जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि विशाखापट्टनम में गैस लीक और महाराष्ट्र में ट्रेन ट्रैक पर मजदूरों की मौत लॉकडाउन में हुआ जनसंहार है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। काम बंद होने से रुपये समाप्त हो जाने के बाद मजदूर अपने घरों को लौटना चाहते हैं। लेकिन मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को तो विदेशों से हवाई जहाज से मुफ्त में उन्हें बुला लिया लेकिन गरीब मजदूरों से ट्रेनों बसों का किराया वसूल रही है। जिनके पास रुपये नहीं हैं, उन्हें लौटा दिया जा रहा है। विशाखापट्टनम गैस लीक कांड ने भोपाल गैस त्रासदी की याद ताजा कर दिया। कहा कि जिस समाय कोरोना वायरस का फैलाव रोकने का निर्णय लेना था, उस समय प्रधानमंत्री ट्रंप के साथ रैली कर जश्न मना रहे थे। रास्ते में दुर्घटना में मृत प्रवासी मजदूरों के परिवार वालों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed