फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cow dung paint factory will be built in Gantha

Mau News: गाेंठा में बनेगी गोबर पेंट फैक्ट्री

Tue, 07 Nov 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cow dung paint factory will be built in Gantha
मऊ। विकासखंड दोहरीघाट के ग्राम पंचायत गोंठा में सोमवार को स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित होने वाली गोबर से पेंट बनाने की परियोजना का शुभारंभ जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा किया गया। डीएम ने कहा कि गोबर से पेंट बनाने वाली मशीन एक माह में कुल 15 हजार लीटर पेंट बनाएगी। परियोजना के तहत निर्मित 1 लीटर पेंट पर लागत छोड़कर लगभग 10 से 15 रुपए तक का फायदा समूह को होगा, जिससे 15 हजार लीटर पेंट पर समूह को 1.5 लाख से 2.25 लख रुपए तक मासिक फायदा होगा।बताया कि गोबर से पेंट बनाने वाली मशीन से ही समूह की महिलाओं द्वारा अन्य उत्पादों जैसे डीएपी, नैनो यूरिया, हैंड वॉश, फेस वॉश, वूडेन पेंट, प्राइमर आदि बनाया जाएगा, इससे महिलाओं की आय में और भी बढ़ोतरी होगी। कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एकता महिला प्रेरणा संकुल संघ की देखरेख में एकता महिला प्रेरणा लघु उद्योग द्वारा जनपद के वृहद गौ संरक्षण केंद्र में पेंट निर्माण से समूह की महिलाओं को रोजगार एवं अन्य समूह की महिलाओं को भी कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन का माध्यम होगी इससे एवं रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। डीसी एनआरएलएम सरिता गुप्ता ने बताया कि गोबर से पेंट बनाने वाली फैक्ट्री के निर्माण में कुल 26.45 लाख रुपये खर्च हुए हैं, इसमें मशीन हेतु 17.45 लाख रुपया, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन हेतु 8 लाख रुपया तथा प्रशिक्षण हेतु 1 लाख रुपए खर्च हुए है। 10 समूह की 100 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। फैक्ट्री में बनने वाले इस पेंट का 05 किग्रा,10 किग्रा एवं 20 किग्रा का वर्तमान मूल्य 450 से 800 एवं 1500 रुपए के अतिरिक्त जीएसटी 18 प्रतिशत है। फैक्ट्री के संचालन के लिए गौ संरक्षण केंद्र गोंठा से गाय का गोबर मुफ्त में लिया जाएगा एवं जरूरत पड़ने पर इस गौशाला में पशुओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक हिमांशु कुमार सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिला एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed