फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Counseling of 70 secondary teachers on the first day

पहले दिन 70 माध्यमिक शिक्षकों की हुई काउंसिलिंग

Thu, 18 Nov 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Counseling of 70 secondary teachers on the first day
मऊ। जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से चयनित 150 सहायक अध्यापकों की तीन दिवसीय काउंसिलिंग पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुई। काउंसिलिंग में 70 सहायक अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन

माध्यमिक चयन बोर्ड से जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 150 सहायक अध्यापकों की तैनाती होनी है। काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हुई। दिन भर चली काउंसिलिंग में 70 सहायक अध्यापक शामिल हुए। काउंसिलिंग राजकीय उमा विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुुमार सहित तीन सदस्यीय टीम ने अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का मिलान करते हुए शैक्षिक अर्हता की जांच की। इसके चलते कॉलेज कैंपस में सुबह से गहमागहमी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले दिन 70 सहायक अध्यापकों की काउंसिलिंग हुई। 20 नवंबर तक काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed