{"_id":"598219154f1c1b8f1a8b4705","slug":"could-not-complete-verification-of-ration-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा नहीं हो सका राशन कार्डों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा नहीं हो सका राशन कार्डों का सत्यापन
mau news
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहसा। रतनपुरा विकास खंड मे राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य शासन के निर्देश के बाद भी पूरा नहीं हो सका । 31 जुलाई तक सत्यापन का कार्य पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेजी जानी थी। रतनपुरा विकास खंड में 2005 में ग्रामीणों को राशन कार्ड मुहैया कराया गया था। कुल तीन तरह के राशन कार्ड बनाए गये थे।जिसमें अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड शामिल थे। कुल 42 हजार5 सौ 86 पात्रों को राशन कार्ड मुहैया कराया गया था। इनमें अंत्योदय 795,बीपीएल 9 हजार 821 तथा 31 हजार 970 एपीएल कार्ड शामिल थे। 2015 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने पर सम्पूर्ण जिले में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में सर्वे कर पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों का चयन किया गया। आपूर्ति विभाग द्वारा पात्र व्यक्तियों की फीडिंग कराई गई और शासन ने मार्च 2016 में सूची ऑनलाइन जारी की। इस सूची के अनुसार रतनपुरा ब्लाक में पात्र गृहस्थी के 29 हजार 547 तथा अंत्योदय के 6 हजार 95 कार्डधारक शामिल है। इस सूची में भारी पैमाने पर गड़बडी की बात सामने आयी और संबंधित गांवों के सैकडों लोगों ने विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद संशोधन का काम शुरू किया गया परंतु साल भर बाद भी यह काम पूरा नहीं हुआ। माह जून में शासन के निर्देश पर राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ हुआ जिसे 31 जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाना था। परंतु हालात ये हैं कि विकास खंड के अधिकांश गांवों में यह कार्य निर्धारित तिथि बीत जाने तक प्रारंभ ही नहीं हो सका। इस बाबत उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि जल्दी ही सत्यापन कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन