फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CO's investigation found the allegations against the police false

Mau News: सीओ की जांच मे पुलिस पर लगाए गए आरोप मिले झूठे

Sat, 17 Feb 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
CO's investigation found the allegations against the police false
मऊ-काेपागंज। कोपागंज थाने के पुलिस कर्मियों के विरुद्ध आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सम्राट पृथ्वीराज सेना के कार्यकर्ताओं ने कसारा मोड़ से कोपागंज थाने तक नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा को जांच सौंपा। क्षेत्राधिकार की जांच में पुलिस कर्मियों पर लगाए गए आरोप झूठे पाए गए। जिस सीढी को तोड़े जाने की बात कही जा रही थी उसे मोहम्मदपुर झझवां गांव के ही मुद्रिका और चंद्रिका चौहान ने 9 फरवरी को तोड़ा था। जांच में आरोप झूठा पाए जाने पर पुलिस की क्षवि धुमिल करने तथा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर आवागमन बाधित करने के मामले में पांच नामजद और अज्ञात लोगों के विरूद्ध एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बताते चले कि कोपागंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर झझवां गांव रामकुवर चौहान ने सार्वजनिक रास्ते में सीढी बनाया था। जिसे गांव के ही मुद्रिका और चंद्रिका चौहान ने तोड़ दिया। सीढी तोड़ने के मामले को लेकर रामकुंवर चौहान ने सम्राट पृथ्वीराज सेना के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कसारा मोड से थाना कोपागंज तक सड़क पर भिक्षाटन करते हुए, पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने मामले की जांच क्षेत्राधिकार घोसी दिनेश दत्त मिश्र को सौपा। सीओ की जांच में रामकुवर चौहान की शिकायत झूठी पाई गई। जांच में पता चला कि सार्वजनिक मार्ग में सीढ़ी बनाकर अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत पर थाने के आरक्षी मौके पर पहुंचकर मना किए थे। बाद मे सीढी को गांव के ही मुद्रिका और चंद्रिका चौहान ने तोड़ दिया। उसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं थी। सीओ की जांच के बाद एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर रामकुवर चौहान, बेहफू चौहान,अवधेश चौहान, पवन चौहान,चंदन चौहान व अन्य अज्ञात के विरूद्ध धारा 143,186 भादवि व 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed