फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corruption and crime increased in the country: Rajiv Rai

सपा के राष्ट्रीय सचिव की प्रेसवार्ता

Sat, 14 Sep 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corruption and crime increased in the country: Rajiv Rai
मऊ। गुरुओं का देश कहे जाने वाले भारत का कोई विश्वविद्यालय पहली बार विश्व स्तर की सूची में शामिल नहीं हुआ। इससे यह स्पष्ट हो गया कि देश का विकास दर की नहीं बल्कि शिक्षा का स्तर पर गिरा है। सरकार सिर्फ पाक और राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को ठगने का काम कर रही है। जबकि जीडीपी गिरने के साथ देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उपचुनाव में सपा जनता के सामने भाजपा से वादे का हिसाब मांगेगी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय पालिका कम्युनिटी हाल में पत्रकारों से बातचीत में ये बातेें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री अब वैज्ञानिकों के सिद्धांतों को चैलेंज करने लगे हैं। बोले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक बयान में बोला कि यदि आइंस्टीन गणित में उलझे रहते तो शायद गुरुत्वाकर्षण की खोज न पाते। बोले मंत्री पीयूष गोयल सरकार की कमियों को छिपाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहें है। बोले देश और प्रदेश की जनता ने भाजपा को बड़े उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपने का काम किया। अब ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता रीढ़ विहीन राजनीति से उबरेेंगे। कहा कि आज प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है। इसका अंदाजा बढ़ती महंगाई के साथ बढ़े भ्रष्टाचार से लगाया जा सकता है। बोले 56 इंच का सीना लेकर जनता को बिजली को 24 घंटा बिजली देने का वादा करने वाले पीएम को अब जनता खोज रही है। बोले जैसी सरकार वैसे मातहत भी है उन्होंने जिले के पुलिस प्रशासन को चैलेंज किया। बोले सिंघम बनने से नहीं बल्कि काम करने से अपराध पर लगाम लगेंगा। बीते दिनों जिले में हुई ओंकेश की पुलिस कस्टडी मौत की घटना को उन्होंने सीओ एसओ के बीच की लड़ाई की परिणति बताया। बोले सपा भले ही सत्ता से हट गई है, लेकिन अभी भी उसका तेवर बरकरार है। यदि पुलिस प्रशासन कस्टडी मौत के मामले में लीपापोती करने से बाज नहीं आई तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मांग किया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किसी दूसरे जिले की पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed