फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona warrior

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Wed, 06 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona warrior
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी को मास्क और सेनेटाइजर प्रदान करते रेड क्रास सोसाइटी के सदस्य। - फोटो : MAU
मऊ। रेड क्रास सोसायटी की तरफ से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी को कोरोना वैरियर्स को पहनने के लिए 500 मास्क तथा 100पीस गमछा तथा 100 पीस सैनिटाइजर वितरण के लिए दिया गया।इसी क्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को भी गमछा, सेनिटाइजर आदि वितरित करने के लिए दिया। इस अवसर पर सोसाइटी के सभापति डॉ. एसएन खत्री ने कहा कि सामाजिक दूरी के साथ-साथ शारीरिक दूरी भी बनाना अति अनिवार्य है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचने के लिए सबसे आसान तरीका कम से कम 20 सेकेंड तक पूरी तन्मयता से हाथों की सफाई साबुन से करना है। तत्पश्चात सभी सदस्य आजमगढ़ तिराहा, बलिया मोड़ और गाजीपुर तिराहा तथा भीटी मोड़ पर कार्यरत सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा सफाईकर्मियों को सैनिटाइजर तथा गमछा, मास्क स्वयं अपने हाथ से लगाया। सोसाइटी के उपसभापति डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने बताया कि कोरोना वैरियर्स की ही सेवा वास्तविक सेवा है, क्योंकि वे अपनी जान को हथेली पर रखकर जनसेवा में सदैव तत्पर हैं । इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा सोसाइटी के कोषाध्यक्ष तैयब पालकी, रमाकांत पांडेय, अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. एमए खान, श्याम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed