अमिला। सीओ अभिनव कन्नौजिया के नेतृत्व में पैदल रुट मार्च निकला। इस दौरान कस्बा स्थित पश्चिमी चौक पर समाजसेवी व्यापारियों ने गमछा व सेनिटाइजर प्रदान कर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। सीओ अभिनव कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कस्बे के मुख्यमार्ग पूर्वी बाईपास, मध्यचौक, पश्चिमी चौक सहित विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च किया। साथ ही लाकडाउन के दौरान घरों में रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरुक किया।घोसी कोतवाल प्रभारी एसएन यादव ने बताया कि लाकडाउन पूर्व की भांति चलेगा इसमें कोई परिवर्तन नहीं है। पश्चिमी चौक पर समाजसेवी सीताराम कुशवाहा, विनीत कुशवाहा, सत्यब्रत राय शास्त्री, व्यापारी उमाशंकर गुप्त, सुबाष चंद साहू, अवधेश, मनीष, विजय, दिनेश, अशोक, प्रेमशंकर राय, विद्यालय प्रबंधक विपिन कुमार राय, ललितमोहन राय कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को गमछा व सेनेटाइजर प्रदान कर सम्मानित किया।इस दौरान कस्बावासियों ने ताली बजाकर भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे के साथ भव्य स्वागत किया।