फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona vairus

दस दिन पहले बाजार गई थी महिला, अब पूरा परिवार संक्रमित

Thu, 09 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona vairus
मऊ। बीएचयू से आई रिपोर्ट में बकवल निवासी एसआई का परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि चारों सदस्यों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं। एसआई की पत्नी दस दिन पहले बाजार गई हुई थी। वहीं एक फोटो स्टूडियों भी गई हुई थी। वहीं फतेहपुर सीकरी में तैनात उपनिरीक्षक भी दो दिन पहले घर पर आए हुए थे। उधर एक साथ चार मरीज मिलने से बकवल को कंटेनमेंट जोन बनाने के साथ परिवार के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। एसआई के परिवार में पत्नी तथा दो बेटियां और एक बेटा बकवल में रहते हैं। उसकी बड़ी बेटी मेरठ में जाब करती है, जो कि लॉकडाउन होते ही घर आ गई थी। वहीं छोटी बेटी जो कि लखनऊ में पढ़ाई करती है, वो एक माह पहले घर आई हैं। बुधवार की देर शाम रिपोर्ट में महिला उसकी दोनों बेटिया और उसका बेटा पॉजीटिव मिले। बताया जा रहा है कि महिला दस दिन पहले अलीबिल्डिंग स्थित एक ब्यूटी पॉर्लर गई थी। इसके बाद वह एक फोटो स्टूडियो पर गई हुई थी। वहीं दो दिन पहले ही एसआई भी फतेहपुर सीकरी से लौटे थे। लेकिन चारों का सैंपल बीते 2 जुलाई को लिया गया था। ऐसे में महिला के कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में आने से संक्रमित होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed