फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

निजी बैंककर्मी सहित मिले 27 संक्रमित मरीज, 1489 हुई संख्या

Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona
मऊ। जिले में मंगलवार को सिंतबर माह का पहले दिन ही कोरोना वायरस के 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में निजी बैंककर्मी, डाकघर का कर्मचारी, जिला बाल संरक्षण गृह से तीन बंदी भी शामिल हैं। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1489 पहुंच गई। इसमें 1036 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से 744 रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 9 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि एंटीजेन टेस्ट में 16 और ट्रूनाट जांच में एक लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों मरीजों में नगर के भीटी से तीन, रानीपुर ब्लाक के गोकुलपुरा से दो, जिला बाल संरक्षण गृह से तीन बंदी, दोहरीघाट के नगरीपर से एक, नगर के मुंशीपुरा पेट्रोल पंप के पीछे से एक, एक्सिस बैंक मोहम्मदाबाद से एक, अमिला के अंबेडकर चौक से एक, नगर के बरपुर से एक, तिलसवां से एक, किन्नूपुर से दो, मोहम्मदाबाद के फरीदाबाद से एक, नगर के निजामुद्दीनपुरा से एक, कहिनौर से एक, विश्वनाथपुर से चार, रेवरीडीह से एक व महरुपुर केरमा में दो तथा रतनपुरा में एक डाककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बोले कि नए संक्रमित मरीज को मिलाकर अब तक जिले में 1489 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1034 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 438 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed