फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

बैंककर्मचारी सहित मिले 29 पॉजिटिव, संख्या हुई 629

Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona
मधुबन के उतराई में एंटीजन टेस्ट करती मेडिकल टीम । - फोटो : MAU
मऊ।जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार चला गया। बीएचयू से आई जांच में आठ तथा एंटीजेन टेस्ट में 26 लोग संक्रमित मिले। इसमें आठ मरीजों की रिपोर्ट दुबारा पॉजिटिव मिली। जिले में नए 34 मरीजों से से अब संख्या 634 पहुंच गई। सबसे सकारात्मक बात है कि इसमें 420 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 208 हो गई हैं । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कुल 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें कोविड अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों की दोबारा जांच कराई गई और वह पॉजिटिव मिले हैं। बोले कि एंटीजेन टेस्ट में रानीपुर सीएचसी पर चिरैैयाकोट नगर पंचायत के ताजपुर वार्ड के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं फतेहपुरमंडाव पर हुए जांच में उतराई तथा अलीपुर गांव के दो पुरूष तथा एक महिला संक्रमित मिली। नगर में महिला थाना से एक महिला आरक्षी, आईडीबीआई बैंक सहादतपुरा से एक बैंक कर्मचारी, कोतवाली घोसी से एक पुलिसकर्मी, नदवल से एक युवक, मानिकपुर से एक, बीएसएनल ऑफिस से तीन कर्मचारी, उमापुर से एक, विकास भवन से दो, चांदपुरा से एक तथा कचहरी से एक है। जिन लोगों की रिपोर्ट दोबारा आई है उसमें यूनियन बैंक नरई बांध से एक, जिला अस्पताल का लैब टेक्नीिशियन, कचहरी से छह लोग है। इन सभी लोगों का पहले से ही इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले से अभी तक कुल 13829 संदिग्धों का सैंपल बीएचयू भेजा जा चुका है। इसमें 13731 की रिपोर्ट पर पहुंच चुकी है, जिसमें कुल 13480 नेगेटिव है। जिले में अब तक 629 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इसमें 420 रिकवर होकर घर जा चुके हैं, वहीं कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 230 है। जबकि जिले में 8514 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed