फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

जिले में मिले कोरोना के 12 मरीज संख्या पहुंची 98

Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona
लखनऊ में ईलाज के दौरान कोरोना पाजिटीव होने के बाद दोहरीघाट ब्लॉक के जमीरा चौराडीह गांव स्थित पाज? - फोटो : MAU
मऊ। नगर क्षेत्र के तीन हॉटस्पॉट क्षेत्रों से बृहस्पतिवार को कोरोना के 12 मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। सभी मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। यह 12 मरीज मिलने से जहां जिले में करोना संक्रमितों की संख्या 98 पहुंच गई, वहीं छह लोगों के स्वस्थ्य हो जाने से एक्टिव मरीजों की संख्या 39 से घट कर 33 हो गई है। सभी मरीज हॉट स्पॉट क्षेत्र के है, इसके कारण शहर में कोई नया हॉट स्पॉट नहीं बना। संक्रमितों को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने की कवायद की जा रही है। साथ ही साथ मरीजों के संक्रमित होने के कारणों की जानकारी भी जुटाई जा रही। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएचयू से 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। इनमें सबसे ज्यादा छह मरीज कासिमपुर पोखरी कंटेनमेंट में मिले है। जबकि तीन मामले कोतवाली हॉटस्पॉट क्षेत्र तथा तीन महमूदपुरा खीरीबाग से है। एक साथ मिले 12 मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 98 पहुंच गई है, इसमें 63 मरीज ठीक हो चुके है। जबकि 33 मरीज एक्टिव है। जिन लोगों की रिपोर्ट आई उनमें अधिकांश क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन है। संयोग अच्छा है कि यह सभी मरीज पहले से हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों में मिले है। जिससे प्रशासन को कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन एक साथ आए 12 नए मरीजों ने जरुर स्वास्थ्य विभाग को चिंता में ला दिया। चौंकाने वाली बात है कि इनमें से कई मरीजों की हिस्ट्री नहीं है, यह सभी स्थानीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed