फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona investigation will begin in a week in the district - DM

जिले में एक सप्ताह में शुरू होगी कोरोना की जांच - डीएम

Sat, 06 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation will begin in a week in the district - DM
मऊ। कोरोना संक्रमण को रोकने और संक्रमितों की शिनाख्त करने के लिए जिले में टू नॉट मशीन आ चुकी है। इस वक्त मशीन का स्टाइलेशन किया जा रहा। पूरी संभावना है कि इस सप्ताह कोरोना की जांच जिले में होनी शुरू हो जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि टू नॉट मशीन के आने से कोरोना की जांच में तेजी आएगी। साथ ही संक्रमितों का भी पता जल्द से जल्द चल जाएगा। कहा कि अभी तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 2012 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। इसमें से 1493 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 519 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने बताया कि आजमगढ़ जिले के प्राइवेट अस्पताल में पॉजिटिव मिले मरीज की शुक्रवार की शाम को घर पर मौत हो गई। लेकिन जब उसकी जांच रिपोर्ट आएगी, तब उसे मरीज माना जाएगा। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को आई 28 जांच रिपोर्ट में मिले चार संक्रमितों में मां बेटा को छोड़ दिया जाए तो दो अन्य पहले से क्वारंटीन है, सीएमओ ने बतया कि शनिवार की शाम तक जिले में कुल 56 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 12 ठीक हो चुकें हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में कुल 46 एक्टिव मरीज मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed