फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona infection reached fifth hospital within a month

एक माह के भीतर पांचवा अस्पताल पहुंचा कोरोना संक्रमण

Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona infection reached fifth hospital within a month
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण हर जगह अपना दस्तक दे रहा हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय में तैनात कोल्ड चेन हैंडलर तथा महिला जिला अस्पताल की एक सफाई कर्मी संक्रमित मिली। इसके बाद अस्पताल तथा सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। वहीं महिला जिला अस्पताल को भी सैनिटाइज करने के बाद 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में महिला जिला अस्पताल की सफाई कर्मी के पॉजीटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गई। हालात यह हुई कि क्वालिटी मैनेजर तथा अपने को ज्यादा जिम्मेदार मानने वाले एक पुरूष चिकित्सक न केवल अस्पताल से गायब हो गए। बल्कि फोन को भी बंद कर दिया। उधर अस्पताल के अन्य चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस विपरित परिस्थिति में सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा ने मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ खुद पूरे जिला महिला अस्पताल को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

सीएमएस को खुद आगे बढ़कर पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराते देखकर चीफ फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमएस को सहयोग दिया। वहीं सीएमओ कार्यालय में चेन हेंडलर के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति बनी रही। पूरे कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। उधर बीते एक माह के भीतर महिला जिला अस्पताल जिले का पांचवां अस्पताल बना जो कि कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद सील किया गया है। इससे पहले मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी, घोसी सीएचसी तथा दो निजी अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सील हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed