फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona infection graph started decreasing, today four new patients found

कम होने लगा कोरोना संक्रमण ग्राफ, आज मिले चार नए मरीज

Tue, 08 Feb 2022 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Corona infection graph started decreasing, today four new patients found
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बीते कुछ दिनों से कम होता दिख रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में चार नए मरीज मिले, इसमें तीन आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले है। वहीं 12 मरीज ठीक होकर घर लौटे। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को 426 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें एक मरीज संक्रमित मरीज मिला। वहीं 680 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में तीन नए मरीज मिले।
विज्ञापन

सकारात्मक बात रही मंगलवार को 12 मरीज स्वस्थ्य हुए। नए मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 8,971 पहुंच गई है, इसमें 8,835 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से 84 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि सक्रिय 52 मरीजों से 35 का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक चार लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 4,23,594 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई है। जबकि 3,89,391 लोगों का जांच आरटीपीसीआर से की गई है। इसमें 3,87,480 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है, इसमें 3,80,993 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव जबकि 1911 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed