फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona free district, number of infected patients is zero

कोरोना मुक्त हुआ जिला, संक्रमित मरीज का आंकड़ा शून्य

Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Corona free district, number of infected patients is zero
मऊ। जिले में जनवरी माह में पीक पर दिख रहे संक्रमण की रफ्तार फरवरी माह से धीमी होने लगी थी। जो कि मार्च माह में आकर खत्म होती दिख रही है। शनिवार को 1200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली, इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वर्तमान में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी शून्य है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि शनिवार को 589 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं 699 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली, इसमें भी कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। बताया कि जिले में वर्तमान में कोई सक्रिय मरीज नहीं है। अब तक जिले में 9 हजार 17 मरीज मिल चुके है।इसमें 8 हजार 931 मरीज रिकवर हो चुके है। जबकि 86 मरीजों की इस दौरान मौत हो चुकी है।बताया कि बीते शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में कोई मरीज नहीं मिला था। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक चार लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। बताया कि 4 लाख 37 हजार 701 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। जबकि 3 लाख 10 हजार 722 संदिग्धों की जांच आरटीपीसीआर से की जा चुकी है।इसमें 4 लाख 8 हजार 988 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है।इसमें 3 लाख 99 हजार 989 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं 1734 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed