{"_id":"615352878ebc3e59df165c5e","slug":"contract-workers-are-not-getting-epf-and-esi-facility-mau-news-vns614265929","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा श्रमिकों को नहीं मिल रही ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा श्रमिकों को नहीं मिल रही ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा श्रमिकों को नहीं मिल रही ईपीएफ व ईएसआई की सुविधा
संविदा श्रमिकों के वेतन भुगतान में विलंब होने पर विचार-विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। उप्र बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की विद्युत वितरण मंडल कमेटी की बैठक मंगलवार को नगर के सहादतपुरा हाइडिल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हुई। इसमें विद्युत उद्योग मे वाह्य सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत संविदा श्रमिकों के वेतन भुगतान में विलंब होने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन द्वारा तीस से ज्यादा आदेशों के साथ-साथ संगठन द्वारा लिखित और मौखिक रूप से मंडल विद्युत प्रबंधन को अवगत कराने के बावजूद संविदा श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ईपीएफ एवं ईएसआई मे भारी अनियमितता बरते जाने से आज तक जिले में किसी भी संविदा श्रमिक को ईपीएफ एवं ईएसआई की किसी भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्युत मंडल प्रबंधन को संगठन द्वारा श्रमिक समस्याओं से संबंधित मांग पत्र देकर द्विपक्षिय वार्ता के माध्यम से संविदा श्रमिकों के ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कराया जाएगा। बैठक में शिवपरसन राम, संजय कुमार, विजयकांत सिंह, सुशील दुबे, इसरारूल हक, सुग्रीव मौर्या, सीताराम, कमल चौहान, असलम, फूलचंद चौहान, देवेंद्र यादव, श्रीराम, प्रतीक कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, मनीष सिंह, राधे पाल, रामायन शर्मा, रामविलास रावत, रामचंद्र पाल आदि शामिल रहे।