फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Contract health workers demonstrated

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Nov 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Contract health workers demonstrated
मऊ। एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों ने वेतन पुनरीक्षण की मांग कर बुधवार को राजकीय टीवी क्लीनिक पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वो विश्व एड्स दिवस पर सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को टीवी क्लीनिक पर ही नही पूरे जिले में एड्स नियंत्रण सेविदा कर्मचारियों ने संयुक्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सुबह नौ से दस बजे तक चले विरोध प्रदर्शन में वेतन पुनरीक्षण तथा शोषण के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर तथा नारेबाजी कर कर्मचारियों ने विरोध जताया। कर्मचारियों ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन से लगातार वेतन पुनरीक्षण की मांग की जा रही है, लेकिन नाको सिर्फ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों का मानदेय पुनरीक्षण किया है। बोले कि प्रत्येक वर्ष यह कार्य किया जाता है, लेकिन पिछले तीन वर्ष से वेतन रिवीजन नहीं किया गया है। सरकार ने अप्रैल माह में सिर्फ चिकित्साधिकारियों का वेतन रीविजन कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में अविनाश सिसौदिया,जयंती सिंह,शिवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जीवन चतुर्वेदी, विपिन सिंह, आनंद राय,, मनीष पांडे, सोनू चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed