{"_id":"5af091224f1c1b350a8b89d9","slug":"container-fire-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में लगी आग, नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में लगी आग, नुकसान
mau
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शार्ट शर्किट से कंटेनर में लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मी।
- फोटो : mau
कोपागंज थाना क्षेत्र के मऊ-मझवारा शहीद मार्ग इंदारा रेलवे पश्चिम क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह 6 बजे हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से एक कंटेनर में आग लग गई। उसमें लोउ लाखों का माल जलकर राख हो गया। कंटेनर में राजकोट से पत्तल लोडकर मधुबन भेजा जा रहा था। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, चालक ने कंटेनर से कूदकर जान बचाई।
गुजरात प्रदेश के राजकोट से से फाइबर के बने पत्तल लोड कर कंटेनर पीबी 11 सीबी 1062 मधुबन आ रहा था। सुबह क्षेत्र के अदरी चट्टी से गुजरते समय कंटेनर हाइटेेंशन की तार की जद में आ गया। इससे शार्टसर्किट हुई और चिंगारी कंटेनर पर जा गिरी। इससे कंटेनर में आग लग गई।
चालक को घटना की जानकारी इंदारा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचने पर साइड मिरर पर अचानक नजर पड़ने पर हुई। कंटेनर से धुंआ निकलते देख चालक ने ब्रेक लगाकर उसे रोका। लेकिन तब तक कंटेनर की आग भड़क चुकी थी। कंटेनर में रखा फाइबर का पत्तल धूधू कर जलने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर से इंजन को अलग कर दिया। बीच सड़क पर धूधू कर जलते कंटेनर को देखने के लिए लोग जुटे रहे। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया।