{"_id":"610ad2208ebc3ec3853aa2ac","slug":"consultation-on-making-the-program-organized-on-the-occasion-of-death-anniversary-successful-mau-news-vns604302193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनाए जाने को लेकर बुधवार को मिल रोड बकवल स्थित एक पदाधिकारी के आवास पर बुधवार को कांग्रेसजनों की बैठक हुई। बैठक में उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा कार्यक्रम के आयोजक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर कांग्रेस कमेटी सहित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ता स्व. कल्पनाथ राय के पुण्यतिथि छह अगस्त 2021 को होने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
छह अगस्त को पूर्वाह्न नौ बजे स्व. कल्पनाथ राय के आवास पर उनके प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। पूर्वाह्न 10 बजे विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय के पैतृक गांव सेमरी में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। 10.30 बजे पतिला ग्राम में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 11 बजे लुदुही स्व. रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। 11.30 बजे कोपागंज स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 12 बजे जिला अस्पताल मऊ में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 12.30 बजे कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धाजलि सभा का आयोजन होगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता अनिल कुमार राय, हरिकेश बहादुर सिंह, अरूण सिंह, लालप्यारे सिंह, मासूम अंसारी, योगेंद्रनाथ ओझा, अनिल जायसवाल, उस्मान अरूण सिंह आदि उपस्थित रहे।