फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Conscious people arrived in the camp of the Department of Electrical

जागरूक लोग पहुंचे बिजली विभाग के शिविर में

Thu, 05 Feb 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 05 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Conscious people arrived in the camp of the Department of Electrical
बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने, त्रुटिपूर्ण बिलों में संशोधन और बकाया जमा के लिए विशेष शिविर का नगर क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला पर गुरुवार को आयोजन किया। कैंप में सैकड़ाें की संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन



 विद्युत वितरण खंड-प्रथम बीआर यादव की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान में काफी उत्साहवर्धक उपलब्धि रही। सैकड़ाें की संख्या में लोगों ने नया कनेक्शन लिया और बकाया भी जमा किया।
विज्ञापन



बुधवार को इसी स्थान पर बिजली विभाग की चेकिं ग टीम पर चेकिं ग के दौरान पथराव की घटना के बादप्रशासन ने पूरी तैयारी और एहतियात के साथ शिविर का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिविर में 244 नए कनेक्शन दिए गए। 52 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया, 105 बिजली बिलों को संशेाधित किया गया। अब तक कुल 480 कनेक्शनों पर लोड बढ़ाया जा चुका है।


 पुराने बिलों के बकाए के रूप में 6.38 लाख रुपये वसूल किए गए । जबकि नए कनेक्शनों पर 3 लाख 13 हजार रुपयों की अतिरिक्त वसूली की गई। इस प्रकार कुल 9 लाख 51 हजार रुपये वसूले गए। बिजली विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में नए कनेक्शन और बिजली का बकाया बिल जमा कराने  के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


इसके तहत मऊ शहर में भी विभिन्न मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को नगर क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला स्थित शाही कटरा में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली की चेकिंग कर रहे टीम पर लोगों ने पथराव कर बवाल कर दिया। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ।


 हंगामे के बाद शहर कोतवाली में शहर के गणमान्य, शाही कटरा के मोहल्ले के लोगाें और पुलिस अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। एक्सईएन बीआर यादव ने बताया कि विभाग द्वारा जारी यह अभियान आगे भी यहीं पर चलता रहेगा। नए कनेक्शन लेने वालों के लिए भी यह सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed