अजय कुमार लल्लू बोले: भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, सत्ता परिवर्तन चाहते हैं लोग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश में पार्टी को मजबूत किया है, उसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। सभी कार्यकर्ता भेदभाव को छोड़कर पार्टी को मजबूत करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती मंगलवार को मऊ जिले में मनाई गई। वनदेवी धाम पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान एवं बुनकर सभी भाजपा सरकार से पस्त हैं और सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।
कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है। कार्यकर्ता कांग्रेस शासनकाल की उपलब्धियों की लोगों को जानकारी दें। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने पूर्वांचल में विकास की धारा बहाई है। उन्होंने जाति और धर्म की सियासत कभी नहीं की। आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने पूर्वांचल का विकास किया। संयोजक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कल्पनाथ राय जिस कार्य को ठान लेते थे, उसे पूरा करके ही दम लेते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कल्पनाथ राय को विकास पुरुष बताया।
उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई तय
गाजीपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का मंगलवार को हैदरगंज स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जहूराबाद के कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। वह मऊ में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता हर बूथ मजबूत करने में जुट जाएं।
इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश में पार्टी को मजबूत किया है, उसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। सभी कार्यकर्ता भेदभाव को छोड़कर पार्टी को मजबूत करें।
विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता के वादों पर खरी नहीं उतरी है। डबल इंजन की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। दोनों सरकारें पूरी तरह से विफल हैं। इस सरकार का जाना तय है।