फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress took a shot at the Centre

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sun, 05 Jul 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress took a shot at the Centre
कांग्रेस उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने रविवार को कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर शीतयुद्ध जारी है। केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण सहित सभी मुद्दों पर विफल साबित हो रही है। आज वह खुद अपने पार्टी के अंदर चल रहे आपातकाल से जूझ रही है।
विज्ञापन



 पार्टी के ही वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खुद इसकी पुष्टि भी कर दी है। ऐसे में भाजपा की केंद्र सरकार से जनता उम्मीद न पाले। देश में कांग्रेस के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन



कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून, जिसका समर्थन सभी राजनैतिक दलों ने एक स्वर में संसद में किया था, परंतु सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार किसानों के हित में बने उस कानून में बदलाव कर अध्यादेश का सहारा लेने का प्रयास कर रही है, और किसानों की जमीन का फायदा कारपोरेट घरानों को देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के एक वर्ष से अधिक के कार्यकाल में महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रख सकी। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि विश्व बाजार में कच्चे तेल का मूल्य कम होने पर भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं हो रहे।


 केन्द्रीय सरकार के गतिविधियों को देखकर अब आम जनमानस को लगने लगा है कि कारपोरेट घरानों के इशारों पर व कुछ अन्य कारणों से भी केंद्र की सरकार देश में अघोषित आपातकाल लानेे की मंशा बना चुकी है।



 कहा कि मऊ में कल्पनाथ राय के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने विकास के लिए कुछ नहीं किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा राय, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed