फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress leaders expressed displeasure over registering a case in Pratapgarh

कांग्रेस नेताओं पर प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज करने पर जताई नाराजगी

Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders expressed displeasure over registering a case in Pratapgarh
मऊ। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रमोद तिवारी और विधान मंडल नेता आराधना मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज नेताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल को दिया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को फंसा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस के विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान अचानक हमला बोल दिया। वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद तिवारी को धक्का देने के साथ-साथ आराधना मिश्रा के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसके बावजूद प्रमोद तिवारी एवं आराधना मिश्रा के साथ काफी कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई की गई है कि नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे हटाए जाएं। प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फ़ंसाने का काम कर रही है। कांग्रेसका कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे ने कहा कि सरकार अपनी गलतियों को छिपाने के लिए जातिगत मंत्रिमंडल का विस्तार करती है। दूसरी तरफ एक जाति विशेष के लोगों को निशाना करके उसके ऊपर संगीत धाराओं के मुकदमा लगाती है। कहा कि कांग्रेस किसी धर्म जाति की पार्टी नहीं है। इस सरकार के दमनकारी नीतियों का विरोध करती रहेगी। शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि जब सरकार की अंतिम घड़ी आती है तो विभिन्न प्रकार के नाजायज काम करना शुरू करती है वही आज भाजपा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रकुंवर सिंह, संजय यादव, राजमंगल यादव, अकरम प्रेमियर, रमन पांडेय, सर्वेश कुमार, स्वामीनाथ राय, रामचंद्र राय, रामकरण यादव, छोटे लाल, वीरेंद्र कुशवाहा, आफताब खान, सोहेल नोमानी ,शशिकांत राय, आफताब सिद्दीकी, नेयाज शाही, त्रिभुवन भारती, शाहिद फारूकी, प्रेमचंद्र चौहान, महेंद्र सोनकर, सिकंदर प्रसाद निराला, ह्रदय नारायण राय, सुरेंद्र राजभर, बलजीत चौहान, संजय सिंह, हरिंदर यादव इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed