{"_id":"61e1bfc320ecf0434e4ce28d","slug":"congress-leader-booked-for-violation-of-code-of-conduct-mau-news-vns63358268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। हालांकि आचार संहिता प्रभावी होने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चट्टी-चौराहों पर टंगे होर्डिंग्स-बैनर हटवाया जा चुका है। इसके साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसकी क्रम में दिवारों पर प्रचार संबंधी राइटिंग कराने पर सरायलखंसी पुलिस ने कांग्रेस नेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
कांग्रेस से सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे माधवेंद्र बहादुर सिंह के विरूद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के बढ़ुआगोदाम से वनदेवी तक सड़क किनारे दीवारों पर कुछ मकान मालिकों की अनुमति के बिना ही चुनाव प्रचार संबंधित राइटिंग कराई थी। जिसे सरायलखंसी पुलिस ने मिटवाने के बाद माधवेंद्र बहादुर सिंह के विरूद्ध भादवि की धारा 171 एफ, 188, 269 तथा धारा तीन महामारी अधिनियन का अभियोग पंजीकृत किया गया है। सरायलखंसी थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि वीडियो ग्राफी कराते हुए प्रचार सामग्री को मिटावाया गया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।