फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Conflict paid off, underpass will be built in Ladanpur,

संघर्ष रंग लाया, लाडनपुर में बनेगा अंडरपास,

Sun, 05 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Conflict paid off, underpass will be built in Ladanpur,
कोपागंज के लाडनपुर में स्थित समपार पर अंडरब्रिज बनाने की स्वीकृति मिलने पर निरीक्षण करने पहुंचे - फोटो : MAU
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर के पुरवा चेला राम का पूरा में स्थित समपार पर अंडरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया। शनिवार की देर शाम समपार स्थल पर पहुंचे गोरखपुर के उपमुख्य इजीनियर ने ग्रामीणों को अंडरपास स्वीकृत होने की जानकारी दी।। साथ ही ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि दोहरीघाट-इंदरा रेलवे मार्ग पर आवाम परिवर्तन का कार्य हो रहा। लाडनपुर के पुरवा चेला राम का पूरा में मुख्यमार्ग पर बना रेलवे समपार को बंद करने के लिए 28 अप्रैल को रेलवे के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने समपार बंद करने का विरोध किया तो अफसरों को वापस लौटना पड़ा था। ग्रामीणों ने भाजपा नेता अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक करते हुए रेलवे प्रशासन के साथ जिलाधिकारी मऊ, केंद्रीय रेल मंत्री को अंडरब्रिज की मांग का ज्ञापन भेजा था। शनिवार की शाम भाजपा नेता अखिलेश तिवारी, प्रमोद राय के साथ समपार स्थल पर पहुंचे गोरखपुर के उपमुख्य इंजीनियर कृष्णा सिंह ने ग्रामीणों को अंडरपास स्वीकृत होने की सूचना दी। उन्होंने कहा की अंडरपास बनाने की स्वीकृत मिल गयी है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed