फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Composite grant did not reach the account of schools

विद्यालयों के खाते में नहीं पहुंची कंपोजिट ग्रांट

Mon, 21 Feb 2022 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Composite grant did not reach the account of schools
मऊ। वित्तीय सत्र में 38 दिन शेष हैं, लेकिन जिले के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों के खाते में कंपोजिट ग्रांट नहीं पहुंची है। इसके चलते भवनों की रंगाई पुताई सहित अन्य कार्य बजट के अभाव में अटके हैं। जबकि अधिकारी इसे बैंक की तकनीकी गड़बड़ी बता रहे हैं। जिले में 1508 परिषदीय विद्यालय हैं। इन्हें शासन की तरफ से धनराशि दी जाती है। 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को 25 हजार, 200 छात्र संख्या वाले स्कूलों को 50 हजार और 300 छात्र संख्या वाले स्कूलों को एक लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें स्कूल की मरम्मत जैसे जर्जर टायलेट ठीक कराना, पानी की व्यवस्था, फर्नीचर आदि के काम होते हैं। ग्रांट से पांच हजार रुपये स्वच्छता के लिए अनिवार्य रूप से खर्च किया जाना है। लेकिन अधिकांश विद्यालयों के खाते में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि नहीं पहुंची है। ऐसे में प्रधानाध्यापक बीआरसी से लेकर बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक तथा पूर्वांचल बैंक का विलय होने के बाद बैकिंग तकनीकी गड़बड़ी से खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। सहायक वित्त व लेेखाधिकारी बेसिक मनोज तिवारी ने बताया कि विभाग से विद्यालयों के खाते में कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी गई है। बैंक में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से धनराशि ट्रांसफर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed