फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Composite grant did not reach the account of 400 council schools due to technical screw

तकनीकी पेंच से 400 परिषदीय विद्यालयों के खाते में नहीं पहुंची कंपोजिट ग्रांट

Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Composite grant did not reach the account of 400 council schools due to technical screw
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक का यूपी बड़ौदा बैंक में विलय होने के महीनों बाद आई तकनीकी खामी से जिले के 400 परिषदीय विद्यालयों का कंपोजिट ग्रांट संबंधित विद्यालयों के खाते में ट्रांसफर नहीं हो सकी है। इससे विद्यालय स्तर से कराए जाने वाले कार्य बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1508 परिषदीय विद्यालय हैं। विभाग की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं बहाल करने तथा विद्यालय परिवेश को आकर्षक स्वरूप देने के लिए स्कूलों को अब छात्र संख्या के आधार पर न्यूनतम 12,500 रुपये तथा अधिकतम एक लाख रुपये तक महीनों पूर्व कंपोजिट ग्रांट भेजी गई थी। इस बीच काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक का यूपी बड़ौदा बैंक में विलय होने के महीनों बाद तकनीकी की खामी से लगभग 400 परिषदीय विद्यालयों के खाते में कंपोजिट ग्रांट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) से भेजा जाने वाला बजट बैंक में ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। खाते में धन न आने से मरम्मत कार्य, रंगाई पुताई, वॉल पेंटिग, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्टेशनरी, मीना मंच, इंटरनेट बिल, टाट पट्टी, विद्युत उपकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बागवानी किट, सामान्य सामग्री, शिक्षण सहायक सामग्री की खरीद नहीं हो पा रही है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बैंक का चक्कर काट रहे हैं। बैंक के आला अधिकारी आश्वासन देकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बैकिंग तकनीकी गड़बड़ी से पीएफएमएस से भेजा गया कंपोजिट ग्रांट परिषदीय विद्यालयों के खाते में नहीं ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। बैंक के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed