फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complex of crores attached to Mukhtar ansaris close friend in mau

मुख्तार अंसारी पर मुसीबतों का पहाड़: करीबी हाजी मुख्तार का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क,डुगडुगी बजवाकर दी सूचना

Tue, 23 Aug 2022 05:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 23 Aug 2022 05:06 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के करीबी का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क किया गया। शहर कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्प्लेक्स को प्रशासन ने कुर्क किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बकायदा डुगडुगी बजवाकर इसकी सूचना प्रसारित कराई।

विज्ञापन
Complex of crores attached to Mukhtar ansaris close friend in mau
हाजी मुख्तार का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुख्तार के करीबी का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क किया गया।  शहर कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्प्लेक्स को मंगलवार को प्रशासन ने कुर्क किया। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बकायदा डुगडुगी बजवाकर इसकी सूचना प्रसारित कराई।
विज्ञापन



उसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार की लगभग 13 करोड़ की लागत से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने सोमवार को दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका पालन करते हुए मंगलवार को कॉम्पलेक्स को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं आमजन भी मौजूद रहे। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हाजी मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है।  उन्होंने बताया कि हाजी मुख्तार ने यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की थी जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed