फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete the goal of construction

निर्माण का लक्ष्य पूरा करें सचिव

Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Complete the goal of construction
Toilet
 मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने जिले के सभी ब्लाकों में तैनात सचिवों के साथ कार्यालय में बैठक किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा करने के बाद सचिवों को इस माह के अंत तक शौचालय निर्माण कार्य पूरा कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन


 विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के सभी ब्लाकों के ग्राम सभाओं में तैनात सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पहले शौचालय निर्माण की हकीकत को जाना। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में एलओबी के तहत 48 हजार 73 लोगों का चयन किया गया था, जिनके यहां शौचालयों का निर्माण होना था। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि 11 हजार 4 सौ 89 शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष 15 हजार 109 शौचालय का पैसा निर्गत किया गया है। 21 हजार चार सौ 75 शौचालय पहले से बन चुकें है। इस तरह से एलओबी के तहत चयनित लोगों के यहां शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


इसीक्रम में एसबीएम के तहत जिले में चयनित एक लाख 69 हजार पांच सौ 51 शौचालय बनवाने का जिले में लक्ष्य रखा गया था। अब तक एक लाख 48 हजार 310 शौचालय का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि शेष बचे 21241 शौचालयों में 14 हजार दो सौ 70 नाम दो बार चढ गए है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि इन नामों को हटाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जैसे ही यह संख्य डिलिट होगी 6971 शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करना रह जाएगा। सीडीओ ने सभी सेक्रेटरियों को इस माह के अंत तक इस कार्य को पूरा करने का आदेश जारी किया।  इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed