फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete the construction of temporary cowsheds this month: DM

अस्थायी गोशालाओं का निर्माण इसी महीने करें पूरा : डीएम

Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of temporary cowsheds this month: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में चलाई जा रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रत्येक ब्लॉकों में बनने वाले तीन-तीन नए अस्थायी गोशालाओं का निर्माण इस महीने के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विभागों के पास बजट है, वह बिजली के बिल का भुगतान अवश्य करा दें। इसीक्रम में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से विभाग द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं की प्रगति के साथ ही नहरों में टेल तक पानी की पहुंच की भी जानकारी ली। इस दौरान उप कृषि निदेशक ने बताया कि सोलर पंप योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 200 लोगों ने टोकन ले लिए हैं एवं रबी की फसल के लिए अभी तक किसी ने भी बीमा का दावा नहीं किया है।
विज्ञापन

इसीक्रम में गोशालाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉकों में निर्मित होने वाले तीन -तीन नए अस्थायी गोशालाओं का निर्माण इस महीने के अंत तक पूरा करा लें। वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जनपद में गोल्डन कार्ड बनने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसमें तत्काल तेजी लाने एवं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही फर्जी एंबुलेंस सेवा की बार-बार शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमृत योजना के तहत जनपद में कुल 78 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना है। इसकी धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी मनरेगा को प्राथमिकता के आधार पर इसे तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिला पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में निशुल्क खाद्यान्न उठान एवं वितरण की जानकारी लेते हुए नियुक्ति के लिए अवशेष उचित दर विक्रेताओं की दुकानों को डेट लगाकर यथाशीघ्र इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, डीएफओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed