{"_id":"695c1545f255abde560dc44c","slug":"complete-resolution-day-a-team-was-sent-to-the-spot-to-resolve-6-complaints-mau-news-c-295-1-svns1028-138865-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 6 शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर भेजी गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 6 शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर भेजी गई टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन स्थानीय तहसील मधुबन के सभागार में हुआ।
इसी क्रम में अन्य तीन तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 245 मामले आए, जिसमेें मौके पर 22 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित किया गया।
मधुबन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मेें 108 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। प्राप्त कुल शिकायतों में से राजस्व विभाग की 70, पुलिस विभाग की 15 सहित अन्य विभागों से संबंधित थी।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें और पीड़ितों को न्याय दिलाने में लापरवाही ना करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन, तहसीलदार सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम अवधेश कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस अवसर पर 27 मामले आए। मौके पर दो मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। घोसी: स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण ही किया जा सका। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 18, पुलिस विभाग से 8, ब्लॉक से 7, नगर पंचायत से 1 तथा अन्य विभागों से 2 मामले शामिल रहे।समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने की। मुहम्मदाबाद गोहना: मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 74 मामले आए। इस मौके पर पांच मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलाें को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया।