फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Communicable Disease Control Campaign

एक जुलाई से पूरे माह चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Control Campaign
मऊ। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त ब्लॉकों के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत सभी गांवों में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके लिए कोविड के नियमों का पालन करते हुए मच्छरों से फैलने वाले रोगों से बचाव की जानकारी घर.घर जाकर दस्तक अभियान के माध्यम से दी जाएगी। संचारी रोग मच्छरों से फैलने वाला वह संक्रामक रोग है, जो किसी न किसी रोग जनितकारको, रोगाणुओं आदि के कारण होता है। जो गुणात्मक रूप से एक शरीर से दूसरे शरीर में फैलता है। मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, कालाजार आदि संक्रामक रोगों के उदाहरण हैं। इन रोगों से जागरुकता व साफसफाई के माध्यम से ही बचा जा सकता है। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी पर विशेषज्ञ डाक्टरों के देखरेख में संचारी रोगों की जांच और इलाज नि:शुल्क है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त नगर विकास विभाग, पंचायती राज ग्राम विकास विभाग, जल निगम, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभागए समाज कल्याण विभाग तथा सूचना विभाग शामिल किए गए हैं। इस अभियान में यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ एवं एनपीएसपी से भी सहयोग लिया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. पीके राय ने बताया कि माइक्रोप्लान बनाकर अधिक से अधिक लोगों को मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों बारे में बताया जाएगा। एक जुलाई से शुरू हो रहे अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के तहत घर-घर जाकर दस्तक देगी। घर में और आसपास जल जमाव न होने देने, साफ.सफाई रखने, ताजा भोजन करने, पानी उबाल कर पीने, साबुन से हाथ अच्छी तरह से धोने, खुले में शौच से नुकसान आदि के बारे में जागरूक करेगी। विकसी भी प्रकार के रोग से पीड़ित होने पर रोगी को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी व पीएचसी पर पहुंचाएगी ताकि उन्हें समुचित इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed