फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Commotion for transformer transformations

ट्रांसफार्मर बलदने के लिए हंगामा

Thu, 24 Aug 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 24 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Commotion for transformer transformations
दुबारी मुख्य मार्ग पर मस्जिद का ट्रार्सफार्मर नही लगने के कारण चक्काजाम करते लोग।
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव स्थित कालीचौरा पर लगा ट्रांसफार्मर हफ्तों से जला पड़ा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों और व्यापारियों का गुस्सा गुरुवार को फूट गया। नाराज लोगों ने दुबारी मुख्य मार्ग स्थित मस्जिद के पास सुबह दस बजे से चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। लगभग तीन घंटा तक सड़क जाम रहने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीओ मनोज कुमार साह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन



फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव स्थित कालीचौरा का ट्रांसफार्मर जलने के हफ्तों बाद भी न बदले जाने से व्यापारियों सहित आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गर्मी व उमस से त्रस्त लोगों ने गुरुवार को मुख्य मार्ग जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि  कालीचौरा का ट्रांसफार्मर हफ्तों दिन से जला पडा है और विद्युत विभाग के अधिकारी आज कल कह कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। जहां ट्रांसफार्मर पूर्व में लगा है। वहां एक दबंग व्यक्ति ट्रांसफार्मर लगाने से रोकता है। अधिकारियों पर भी हावी हो जाता है। जबकि 40 वर्ष पूर्व से ट्रांसफार्मर वहां लगा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैए से हफ्तों बाद भी जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। हफ्तों से बिजली गुल रहने से दिन व रात बिताना मुश्किल हो रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से कुटीर उद्योग पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


लगातार तीन घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। धूप में लोगों को घंटों तक पसीना बहाना पड़ा। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला तथा  मोलनापूर विद्युत उपकेंद्र के जेई अच्छेेलाल, एसडीओ. मनोज कुमार साह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालों में  सपा नेता मुसाफिर यादव, कल्पनाथ यादव, भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक सिंह, जियाउल अहमद, अखिलेश पाल, अजय गुप्ता,  वकील अहमद,  राकेश,  प्रदीप जायसवाल, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र माली, नंदलाल शर्मा, गिरीश नारायण सिंह, दीपनारान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed