फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Collectorate engineers on agitation

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर इंजीनियरों ने रखी मांग

Thu, 04 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 04 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Collectorate engineers on agitation
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स  महासंघ के तत्वावधान में डिप्लोमा इंजीनियरों  ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष  विद्यासागर मिश्र ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगों पर शासन प्रशासन  की ओर से ध्यान देने की जहमत उठाई गई।
विज्ञापन



संगठन के पदाधिकारियों तथा विभागीय  अधिकारियों की बीच वार्ता भी हुई, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा सका  है। कहा कि सहायक अभियंता को स्वीकृत ग्रेड पे 5400 रुपये से ठीक नीचे का ग्रेड पे 4800 रुपये प्रदान करने पर सहमति प्रदान करने के उपरांत भी शासन  द्वारा शासनादेश जारी नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मांगों को अविलंब पूरा नहीं  किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में  साहिल शर्मा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के उदासीनता के चलते डिप्लोमा  इंजीयरों को ग्रेड पे नहीं मिल पाया है। वार्ता के बाद भी मांगों को ठंडे  बस्ते में डाल दिया गया है।



 सुशील कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के  प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की स्पष्ट आख्या दी गई  है।


जिसमेें जूनियर इंजीनयरों की प्रोन्नति में ठहराव को देखते हुए सहायक  अभियंता के ग्रेड के नीचे 4800 रुपये करने पर सहमति प्रदान की है। बावजूद  अभी तक शासनादेश जारी नहीं हो सका है। मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


धरने में सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, मनीष  वर्मा, संतोष तिवारी, अश्वनी कुमार व विजय गुप्ता आदि शामिल थे। संचालन  विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed