{"_id":"5fd8fe758ebc3e3b6d3f86e5","slug":"cold-wave-havoc-bonfire-not-burning-in-public-places-mau-news-vns563621836","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का कहर जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का कहर जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ठंड बढ़ने और बादल छाने से लोग ठिठुरते नजर आए। रोडवेज पर जाने वाले प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं उठाई जलाए जा रहे हैं।
जिले में शीतलहर पड़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। धूप नहीं निकलने के कारण लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ किमी प्रति घंटे की हवा चल रही थी। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से रोडवेज पर बसों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। ठंड से बचाव के लिए सरकार की तरफ से अलाव सहित सभी इंतजाम करने का फरमान जारी किया गया है। इसके बाद भी नगर के गाजीपुर तिराहा, चौक, मुंशीपुरा, जिला अस्पताल, आजमगढ़ मोड़, फातिमा तिराहा, ब्रह्मस्थान सहित सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाए जा सके हैं। कई नगर पंचायतों में रैन बसेरा नहीं खोले जा सके हैं। इसके चलते शाम को सवारी वाहन नहीं मिलने से खुले आसमान में रात काटनी पड़ रही है। गरीबों और असहाय लोगों को रात काटना मुश्किल हो रहा है। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार मौसम में आए बदलाव से ब्लाक मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड का प्रकोप जारी रहने के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।