फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold wave and fog made people miserable

शीतलहर और कोहरे ने लोगों को किया बेहाल

Tue, 18 Jan 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cold wave and fog made people miserable
मऊ। शीतलहर तथा कोहरे जारी रहने के कारण मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर तक भगवान भाष्कर के दर्शन न होने से बाजार में भी चहल पहल कम रही। कोहरे के कारण वाहनों का संचालन काफी कष्टदायक रहा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहने से रोडवेज प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शीतलहर तथा कोहरे का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को तड़के से ही कोहरा छाये रहने से लोग अपने घरों से देर से निकले। सुबह सात बजे तक सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 63 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। ठंड के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। शीतलहर के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं। दोपहर बाद धूप निकली तो लोग बाहर बैठकर धूप सेकते नजर आए। लगातार दो दिनों से गत वर्ष की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गत वर्ष 18 जनवरी 2021 न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 18 जनवरी 2022 को सात डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर तथा कोहरे के चलते नगर के जिला अस्पताल तथा रोडवेज स्थित रैन बसेरा में कंबल, रजाई, गद्दा की व्यवस्था की गई थी। बाहर अलाव जलाया गया था। असहाय, रिक्शाचालक आदि ठंड से राहत महसूस करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द हवाओं से ठिठुरते रहे लोग
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में शीतलहर का कहर मंगलवार को भी जारी रहा।सर्द हवाओं से दिन भर लोग ठिठुरते रहे। गलन जारी रहने से लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे।ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवव्स्था अभी तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में क्षेत्र के मनोज कुमार मेघवाल, हसमुद्दीन, राजेंद्र यादव, प्रदीप गुप्ता, महातम गुप्ता, हरिकेश मिश्रा का कहना है कि ठंड के समय सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया जाए।
ठंड से गेहूं की रिकार्ड पैदावार की संभावना बढ़ी
मऊ। शीतलहर तथा कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहने से खेती किसानी के लिए अच्छा माना जा रहा है। ठंड से गेहूं की रिकार्ड पैदावार बढने की संभावना बढ़ी है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की स्थिति में गेेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो अभी कोहरे से गेहूं की फसल पर असर नहीं पड़ेगा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस चल रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की स्थिति में गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। कोहरे से आलू में झुलसा का प्रकोप तथा सरसो, मटर में कीटों का खतरा बढ़ सकता है।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि ठंड पड़ने से अभी गेहूं की फसल पर असर नहीं पड़ेगा। दलहनी तथा तिलहनी फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। फसलों में रोग लगने की स्थिति में कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर रासायनिक दवा का छिड़काव करना चाहिए।
पशु आश्रय स्थल पर हैं ठंड से बचाव के उपाय
कोपागंज। शीतलहर तथा कोहरे का कहर जारी रहने के चलते पशुपालन विभाग की तरफ से क्षेत्र के एकौना गांव स्थित पशु आश्रय स्थल पर पशुओं को ठंड से बचाव के उपाय किए गए हैं। शाम को शेड के चारो तरफ प्लास्टिक से ढका जाता है। इसके साथ ही शेड के पास अलाव जलवाया गया था। यहां पशुओं को चारे की व्यवस्था की गई थी। पशु स्वस्थ नजर आ रहे थे।

ठंड से गिरा 50 प्रतिशत कारोबार
मऊ। जिले में पड़ रही भीषण ठंड से कारोबार पर असर पड़ने से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।ठंड के चलते केवल कंबल, स्वेटर, जैकेट आदि के सामान बिक रहे हैं। लेकिन अन्य सामानों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इस संबंध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता का कहना था कि दोपहर तक कोहरा छाए रहने से बाजारों में आवाजाही कम रह रही है। शाम होते ही सन्नाटा की स्थिति हो जा रही है। गर्म कपड़े, स्वेटर, मोजा, जैकेट आदि किसी तरह से बिक रहे हैं। महंगाई बढ़ने से बिक्री पर असर पड़ा है। बिक्री में 50 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed