फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold stagnated life , on death

ठंड से ठहर गई जिंदगी, एक मौत

Tue, 16 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 16 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cold stagnated life , on death
 कड़ाके की ठंड से जनपद सिहर रहा है। इस बीच मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करमी गांव निवासी एक अधेड़ की मंगलवार को ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, प्रशासन की ओर से अलाव के लिए सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। बावजूद इसके अब तक कागज पर ही अलाव जलाया जा रहा है।

ठंड और कोहरो का असर यातायात और परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है। बसें समय से गंतव्य की ओर रवाना नहीं हो पा रहीं। वहीं कई ट्रेनें मंगलवार को देरी से पहुंची।


सोमवार को बारिश के बाद मंगलवार को आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। सुबह लगभग सात बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है।

शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। ऐसे में  निजी सवारी वाहनों के कम चलने से लोगों को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा है। ठंड से रविवार को एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद टैक्सी स्टैंडों, बस स्टेशन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तहसील, नगर पंचायत, नगरपालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था  नहीं की गई।


 जबकि जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक तहसीलों को अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये बजट भी जारी कर दिया गया है। कंबल वितरण के लिए प्रत्येक तहसीलों को पांच-पांच लाख रुपया भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed