फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Coaching was going on without registration, seal

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही थी कोचिंग, सील

Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Coaching was going on without registration, seal
मऊ। नगर के सहादतपुरा बाईपास रोड स्थित यूनिर्वसल कोचिंग को शुक्रवार की शाम एफएसओ और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीज किया। सीज करने से पूर्व डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों के साथ अग्निशमन दल की टीम ने कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कोचिंग क्लास में अग्निशमन के ना तो संयंत्र थे और ना ही उसका पंजीकरण पाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के नेतृत्व में अग्निशमन दल और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की टीम ने नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहादतपुरा मुहल्ले में बाईपास रोड स्थित यूनिवर्सल कोचिंग को चेक करने पर वहां मानक के अनुरुप ना तो अग्निशमन से बचाव की व्यवस्था थी और ना ही कोचिंग सेंटर का पंजीकरण किया गया था। जांच करने के दौरान अधिकारियों ने जब पंजीकरण पेपर मांगा तो संचालक कुछ पेश नहीं कर सका। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। सील की कार्रवाई के दौरान एफएसओ सुभाष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग के जिला समन्यवयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव और पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed