फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CO inspected the Kotwali, praised for better cleanliness

सीओ ने किया कोतवाली का मुआयना, बेहतर साफ सफाई पर दी शाबासी

Sun, 19 Sep 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
CO inspected the Kotwali, praised for better cleanliness
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का मुआयना करते सीओ राजकुमार सिंह।संवाद - फोटो : MAU
वलीदपुर। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह ने रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का मुआयना किया। उन्होंने कोतवाली के सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। सब कुछ सही व दुरुस्त पाया गया। इसके बाद उन्होंने विवेचनाओं की समीक्षा की। सीओ ने कोतवाल नीरज कुमार पाठक को निर्देश देते हुए कहा कि जो मामले लंबित हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं। पुलिस उपाधीक्षक ने गार्ड आफ ऑनर के बाद शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, कार्यालय, हवालात, माल खाना, महिला हेल्प डेस्क सहित सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने महिला हेल्पलाइन कार्यालय में पहुंचकर वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को निर्देश दिया कि महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के मामले यदि आ रहे हैं तो उसे गंभीरता से लेते हुए हल कराएं। कोतवाली में साफ-सफाई को देखकर सीओ ने कोतवाल नीरज कुमार पाठक को शाबाशी दी। कोतवाल ने सीओ को बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाकर लंबित पड़े लगभग 91 प्रतिशत मामले हल करा दिये गये हैं। निरीक्षण के अंत में पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि पूरे जनपद में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली मामलों को निस्तारण कराने साफ-सफाई आदि में नंबर एक पर है । इस मौके पर कोतवाल नीरज कुमार पाठक, उपनिरीक्षक ओम सिंह , कुंवर बहादुर यादव ,युवराज सिंह दिवाकर पांडेय अब्दुल रब, अजय कुमार पाल, संदीप कुमार, ब्रज भूषण दुबे, रजनीश मिश्रा, राहुल सिंह, अमित कुमार सहित महिला कांस्टेबल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed