{"_id":"5eecf4098ebc3e433121dc67","slug":"cmo-inspected-isolation-coach-mau-news-vns531094572","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने आईसोलेशन कोच का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने आईसोलेशन कोच का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुँचे आईसोलेशन कोच का अवलोकन कर स्टेशन अधीक्षक से बात करते सीएमओ डा.सतीशचंद स
- फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस को लेकर मऊ जंक्शन पर भेजे गए 160 बेड के रेल आईसोलेशन कोच की सुविधाओं का जायजा शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने किया। निरीक्षण में उन्होंने मरीजों को रखने तथा चिकित्सकों की सुविधाओं की जानकारी ली।
बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने गत बृृहस्पतिवार को 160 बेड का आईसोलेशन से युक्त 12 रेल कोच मऊ जंक्शन पर भेजा। शुक्रवार को रेलवे कोच में सुविधाओं का जायजा लेने सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह मऊ जंक्शन पहुंचे। यहां उन्हें स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने उन्हें सभी कोचों का निरीक्षण कराया।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह को स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने बताया कि 12 कोच में एक कोच चिकित्सकों के लिए है। जबकि एक कोच आवश्यक मशीनों के उपकरण के लिए बनाया गया है। जबकि दस कोच मरीजों के लिए है, बताया कि प्रत्येक कोच में 16 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा प्रत्येक कोच में आईसोलेशन में भर्ती होने वाले मरीजों की देखभाल के लिए तैनात स्टॉफ के लिए भी जगह रखी गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि विषम परिस्थितियों में मरीजों को आईसोलेशन कोच में रखा जाएगा। यहां अगर मरीज गंभीर होता है तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।